तेरे चरणों में ठहर जाऊं हे गणराया
तेरे चरणों में ठहर जाऊं, हे गणराया मेरे,
मन की सारी धूल मिटा दे, छूकर चरण ये तेरे,
विघ्नों की हर राह पे आकर, तू दीप जला दे,
अंधियारे मन के आँगन में, उजियारा भर दे,
तेरे चरणों में ठहर जाऊं, हे गणराया मेरे,
मन की सारी धूल मिटा दे, छूकर चरण ये तेरे।
माथे पे चन्दन सी शीतल, तेरी मधुर छाया,
नाम तेरा लेते हीं मन ने सुकून को पाया,
रिद्धि सिद्धि की कृपा से, जीवन महकाऊं,
तेरी कृपा की बूंदों से, हर दर्द भुलाउं,
जब जब मन ये डगमगाया, तेरा नाम सहारा,
डूबते को जैसे मिल जाए, तिनके का किनारा,
तू हीं मेरा प्रथम वंदन, तू हीं आखिरी ध्याना,
तेरे बिना अधूरा हर एक, मेरा ये अफसाना,
तेरे चरणों में ठहर जाऊं, हे गणराया मेरे,
मन की सारी धूल मिटा दे, छूकर चरण ये तेरे।
लोकप्रिय श्री गणेश भजन: मेरे बन जाएं बिगड़े काम गजानन्द तेरे आने से
ना धन चाहूं नाहीं शोहरत, बस तेरा साथ रहे,
हर जन्मों तक मेरे सिर पर, तेरा हाथ रहे,
भक्ति की इस सरल डगर पे, मुझको चला दे ,
तेरे नाम के मीठी धुन में, जीवन सजा दे,
तेरे चरणों में ठहर जाऊं, हे गणराया मेरे,
मन की सारी धूल मिटा दे, छूकर चरण ये तेरे।
तेरी वाणी में बसता है, हर ज्ञान का सागर,
तेरी कृपा से खिल उठता, सुना जीवन आंगन,
मेरे हर एक कर्मों को तू, शुभ राह दिखा दे,
भटके हुए इस मन को, सच्चा मार्ग बता दे,
तेरे चरणों में ठहर जाऊं, हे गणराया मेरे,
मन की सारी धूल मिटा दे, छूकर चरण ये तेरे।
तेरी मूरत की मुस्कान में, सारा जग सिमटा,
तेरे चरणों की धूल से, भाग्य मेरा चमका,
जो भी तेरे द्वार पे आया, खाली ना गया है,
तेरे नाम का दीप जला तो, अँधेरा मिटा है,
तेरे बिना ना आरम्भ कोई, नाहीं कोई अंत,
तू हीं जीवन का आधार, तू हीं परम संत,
हर स्वांस में तेरा हीं नाम, मैं गुनगुनाऊं,
तेरी भक्ति में खोकर मैं, खुद को पा जाऊं,
तेरे चरणों में ठहर जाऊं, हे गणराया मेरे,
मन की सारी धूल मिटा दे, छूकर चरण ये तेरे।