तेरा नाम इक साँचा दूजा नहीं है कोई

  • tera naam ik sanchaa duja nahi hai koi

तेरा नाम इक साँचा दूजा नहीं है कोई,

तू है जो साथ मेरे परवाह नहीं है कोई,
तेरा नाम इक साँचा दूजा नहीं है कोई,

अब तू ही होंसला है,इक तू ही है भरोसा,
तुझे पा लिया जो मैंने और चाह नहीं है कोई,
तेरा नाम इक साँचा दूजा नहीं है कोई,

तू ही मंदिरो में मस्जिदों में भी तू ही है,
सब का तू ही सहारा चाहे राह भी हो कोई,
तेरा नाम इक साँचा दूजा नहीं है कोई,

मिलते-जुलते भजन...