तेरा हो जाएगा बेड़ा पार भजन श्री राम का करो
तेरा हो जाएगा बेड़ा पार
भजन श्री राम का करो।।
सदा भक्तो की सुनते पुकार
भजन श्री राम का करो।।
तेरा हो जाएगा बेड़ा पार
भजन श्री राम का करो।।
ग्रह से जब गज राज हारा
हर करके हरि को पुकार।।
पल भर में प्रभु दौड़े आए
तेरे जीवन में आएगी बहार।।
सदा भक्तो की सुनते पुकार
भजन श्री राम का करो।।
तेरा हो जाएगा बेड़ा पार
भजन श्री राम का करो।।
गणिका गिद्ध अजामिल तर गए
चरण धूलि को वो पाए।।
पावन नाम का सुमिरन करके
तार गया था वो सदन कसाई।।
संजय होगा तेरा होगा उद्धार
कीर्तन सुबह शाम करो।।
तेरा हो जाएगा बेड़ा पार
भजन श्री राम का करो।।


