|

तीज का त्यौहार

  • Teej Ka Tyohar

मांग में अपनी रौशन सितारे लिए-०२
मैं सजी हूँ मेरे साजन तुम्हारे लिए-०२

शिव जी से मांगी हूँ तुमको पिया,
तीज का है दिन, धड़के मेरा जिया,
शिव की सती हो, या हो राम की सिया,
सबने ये सातों वचन है लिया,
मैं तुम्हारी हूँ, तुम हो हमारे लिए,
मैं सजी हूँ मेरे साजन तुम्हारे लिए-०२

और इस भजन को भी देखें: अमर हो सुहाग

चाँद है गवाह और गवाह चांदनी,
तुम मेरे प्रियवर, मैं अर्धांगनी,
मेरी उम्र भी लाग जाए तुम्हें,
जैसे तरंग साज और रागिनी,
अपने नैनों में सारे नज़ारे लिए-०२
मैं सजी हूँ मेरे साजन तुम्हारे लिए-०२


मिलते-जुलते भजन...