तर जाऊं मैं तो कहत कहत नंदलाला

  • Tar Jaun Main To Kahat Kahat Nandala

चाय नहीं कॉफी नहीं
ना कोई मदिरा वाला
कोई पिलादे मोहे भइया
हरि नाम का प्याला
तर जाऊं मैं तो
तर जाऊं मैं तो कहत कहत नंदलाला
कहत कहत नंदलाला।।

फिल्मी गीत मधुर ना लागे
डिस्को की धुन सुन मनवा भागे
कृष्ण मुरारी की मुरली की धुन ने
मुझको किया मतवाला
तार जाउ मैं तो
तार जाउ मैं तो कहत कहत नंदलाला
कहत कहत नंदलाला।।

कहत कहत नंदलाला
कहत कहत नंदलाला
तार जाउ मैं तो
तार जाउ मैं तो कहत कहत नंदलाला।।

चाय नहीं कॉफी नहीं
ना कोई मदिरा वाला
कोई पिलादे मोहे भइया
हरि नाम का प्याला।।

मिलते-जुलते भजन...