श्याम नहीं जी सकता तुम्हारे बिना

  • Shyam Nahin Jee Sakta Tumhare Bina

श्याम श्याम श्री श्याम श्याम-०२
आ आ आ आ आ…
आ आ आ आ आ…मेरे श्याम।

अब जीना है मुश्किल मेरा-०२
सांवरिया तेरे सहारे बिना,
श्याम नहीं जी सकता, मैं तुम्हारे बिना-०२
मैं हार गया ये पता है मुझे,
मैं हार गया ये पता है मुझे, अपनाओगे ना तुम हारे बिना,
श्याम नहीं जी सकता, मैं तुम्हारे बिना-०२

आस भी तू विश्वास भी तू है, तू हीं एक सहारा है-०२
नाव भी तू पतवार भी तू है, तू हीं मेरा किनारा है-०२
गम के काली रातों में, बस तू हीं तो उजियारा है,
जब जब संकट आया है प्रभु, मैंने तुझे पुकारा है,
बेचैन मेरी ये आँखें हैं,
बेचैन मेरी ये आँखें हैं, सांवरिया तुझे निहारे बिना,
श्याम नहीं जी सकता, मैं तुम्हारे बिना-०३

श्याम सहरा तुम हारों का, सुनकर मैं भी आया हूँ-०२
दे दो मुझको श्याम सहारा, मैं जग से ठुकराया हूँ-०२
और नहीं मेरे संग में बाबा, बस आंसू हीं लाया हूँ,
आज बता दो सबको बाबा, क्या मैं तुझको भाया हूँ,
तू मौका दे ना लौटूंगा,
तू मौका दे ना लौटूंगा, नाव अपनी लगाए किनारे बिना,
श्याम नहीं जी सकता, मैं तुम्हारे बिना-०३

और इस भजन को भी देखें: हार ना मानो कोई

मुझको अपनी शरण में रखना, जब तक मेरी सांस रहे-०२
तेरा ये पागल प्रेमी भी, बाबा तेरे पास रहे-०२
प्यार किया है तुझसे बाबा, प्यार में तेरे हारा हूँ,
मुझे पता है जैसा भी हूँ, लेकिन तुझको प्यारा हूँ,
नहीं चैन तुझे आएगा मनुज,
नहीं चैन तुझे आएगा मनुज, वो भव से पार उतारे बिना,
श्याम नहीं जी सकता, मैं तुम्हारे बिना-०२
अब जीना है मुश्किल मेरा, सांवरिया तेरे सहारे बिना,
श्याम नहीं जी सकता, मैं तुम्हारे बिना-०२
मैं हार गया ये पता है मुझे, अपनाओगे ना तुम हारे बिना,
श्याम नहीं जी सकता, मैं तुम्हारे बिना-०३

मिलते-जुलते भजन...