श्री राम जी के चरणों में मन को लगा ले रे

  • Shri Ramji Ke Charno Me Man Me Lagale Re

श्री राम जी के चरणों में मन को लगा ले रे,
तेरी किस्मत के ताले खुल जाएंगे।।

श्री राम जी के चरणों में मन को लगा ले रे,
तेरी किस्मत के ताले खुल जाएंगे।।

ध्यान में उनके तू खुद को भुला ले रे,
तेरी किस्मत के ताले खुल जाएंगे।।

राम राम जप भज राम राम
राम राम जप भज राम राम।।

काहे को बैठा तू होके लाचार,
जीवन से तू रे भैया हिम्मत ना हार,
रघुनन्दन के रघुनन्दन के
रघुनन्दन के गुणगान जरा,
तू भी तो गुनगुना ले रे,
तेरी किस्मत के ताले खुल जाएंगे।।

श्री राम जी के चरणों में मन को लगा ले रे,
तेरी किस्मत के ताले खुल जाएंगे।।

कलयुग में है केवल नाम आधारा,
नाम लिए तो भवसिंधु हो पारा,
चौरासी लाख चौरासी लाख
चौरासी लाख जन्मों का फेरा मिटा ले रे,
तेरी किस्मत के ताले खुल जाएंगे।।

श्री राम जी के चरणों में मन को लगा ले रे,
तेरी किस्मत के ताले खुल जाएंगे।।

राम नाम जपना ही तो सार है
उसी में तो प्राणी तेरा उद्धार है
उनका नाम जपना ही प्राणी तेरा काम है।

शबरी ने तो केवल नाम जपा था,
यज्ञ हवन ना कोई दान किया था,
‘नीरज’ तू भी भैया तभी भक्त तू भी
‘नीरज’ तू भी क्यों ना यही विधि अपना ले रे,

तेरी किस्मत के ताले खुल जाएंगे।।

श्री राम जी के चरणों में मन को लगा ले रे,
तेरी किस्मत के ताले खुल जाएंगे,
ध्यान में उनके तू खुद को भुला ले रे
तेरी किस्मत के ताले खुल जाएंगे।।

मिलते-जुलते भजन...