शिव हीं मेरा संसार

  • Shiv Hin Mera Sansar

मेरे मन में भी शिव, मेरे तन में भी शिव,
हर धड़कन में बसते हैं, मेरे भोले नाथ शिव।

जग छोड़ दूँ मैं सारा, ना छोडूं तेरा द्वार,
मेरे महाकाल बाबा, तुमसे हीं संसार,
हर हर महादेव, जय श्री महाकाल,
श्मशान की रखों में, जिसने संसार सजाया है,
विष पीकर भी जिसने, सबको अमृत पिलाया है,
गले में सर्प विराजे, जटा में गंगा धार,
तीनों लोकों के स्वामी, मेरे भोले सरकार,
डमरू की वो धुन सुनकर, दिल ये झूमें बारम्बार,
बम बम भोले गूंजे, जैसे खुल गए हों स्वर्ग के द्वार,
हर हर शम्भू शिव शंभू, तेरी महिमा अपरम्पार,
तेरे चरणों में मिल जाए, महाकाल मेरा संसार,
महाकाल मेरे भोले नाथ, तेरी कृपा से चलती मेरी हर एक सांस,
तेरे नाम हीं मेरा विश्वास।

उज्जैन नगरी में बैठे, मेरे बाबा कालों के काल,
जिसने भी दिल से पुकारा, भर दी उसकी झोली हर बार,
ना धन मांगू ना शोहरत, बस तेरा प्यार मिले,
मेरी सूनी राहों में, भोले तेरा साथ मिले,
तेरे दर पे जो आया, खाली कभी ना गया,
तेरी भक्ति में रोया, वो हँसता हुआ गया,
कण कण में तेरा डेरा, हर स्वांस में तेरा नाम,
मेरी रूह पुकारे बाबा, जय श्री महाकाल,
महाकाल, महाकाल,
दिल से जो बोले महाकाल, उसका बेडा पार भोले का दरबार,
महाकाल, महाकाल,
सबका पालनहार भक्तों का रखवाला, मेरा महाकाल।

तेरी भक्ति का रंग बाबा, ऐसा मुझ पे चढ़ जाए,
दुनिया चाहे छोड़ दे, पर तू ना छोड़ के जाए,
अंधेरों में भी बाबा तेरा दीपक जलता है,
तेरा नाम लेने से, डर भी दूर भागता है,
तेरे भक्तों की टोली गाये, बम बम भोले,
डमरू की ताल पे नाचे, दिल खोल के,
भोले तेरी नगरी में, जो भी आ जाता है,
टूटे हुए दिल को भी, सुकून मिल जाता है,
जब कोई ना था मेरे साथ, तब तूने हाथ थामा था,
मेरी टूटी हुई साँसों को, भोले तूने संभाला था,
मैं गिरा हजारों बार, मगर तूने फिर उठाया है,
मेरे महाकाल बाबा, तूने जीना सिखाया है,
आँखों में आंसू लेकर, जो तेरे दरबार में आता है,
तेरी कृपा से, वो हँसता हुआ लौट जाता है,
बम बम बोले हर हर भोले, डमरू वाले भोले नाथ,
जय शिव शंकर जय त्रिपुरारी, तेरी महिमा सबसे न्यारी,
हर हर नाहदेव, हर हर महादेव,
चन्द्रमा सजता मस्तक ऊपर, गंगा जटा में बहती है,
भोले की भक्ति करे से, हर मुश्किल राहें सजती है,
तेरी एक नजर से बाबा, किस्मत बदल भी जाती है,
पत्थर दिल इंसान में भी, भक्ति उतर सी जाती है,
जो तेरे नाम का दीवाना, वो दुनिया से ना हारा है,
महाकाल की चौखट पे, हर दुख ने दम हारा है।

और इसे भी देखें: मुझे ला दो भजन वाली वही माला

मेरे मन में भी शिव, मेरे तन में भी शिव,
हर धड़कन में बसते हैं, मेरे भोले नाथ शिव,
जग छोड़ दूँ मैं सारा, ना छोडूं तेरा द्वार,
मेरे महाकाल बाबा, तुमसे हीं संसार,
महाकाल महाकाल, तेरा नाम हीं आधार,
तेरे चरणों में बाबा, मेरा पूरा संसार,
महाकाल महाकाल, तेरा नाम हीं आधार,
तेरे चरणों में बाबा, मेरा पूरा संसार,
हर हर महादेव, जय श्री महाकाल,
बम बम बम भोले।


मिलते-जुलते भजन...