शिव गौरी पुत्र गणेश प्रथम प्रणाम करो

  • Shiv Gauri Putra Ganesh Pratham Pranaam Karo

सबसे पहले गणपति को
सर झुकना चाहिए
प्रेम श्रद्धा के सुमन
उनको चढ़ाना चाहिए
दिल के आसन पर सदा
उनको बिठाना चाहिए
विनीत होकर वंदना में
मन लगाना चाहिए
प्रेम से बोलिए श्री
सिद्धिविनायक भगवान की जय।।

शिव गौरी पुत्र गणेश प्रथम प्रणाम करो
कते सकल कलेश प्रथम प्रणाम करो
शिव गौरी पुत्र गणेश प्रथम प्रणाम करो।।

नित्यानंद सदा सुखारशी
रिद्धि सिद्धि है जिनकी दासी
पिता है जिनके महेश
प्रथम प्रणाम करो
शिव गौरी पुत्र गणेश
प्रथम प्रणाम करो

जय गणेश गिरिजा के नंदन
भक्त जानो के काटो बंधन
कृपा करो विघ्नेश
प्रथम प्रणाम करो
शिव गौरी पुत्र गणेश
प्रथम प्रणाम करो।।

एकानन गजवदन विनायक
शिवसूत निषादिन रहो सहायक
ऐसा सूत ना अनेक
प्रथम प्रणाम करो
शिव गौरी पुत्र गणेश
प्रथम प्रणाम करो।।

शिव गौरी पुत्र गणेश
प्रथम प्रणाम करो
काटे सकल कलेश
प्रथम प्रणाम करो
शिव गौरी पुत्र गणेश
प्रथम प्रणाम करो।।

मिलते-जुलते भजन...