शंभू दूर ना होना

  • Shambhoo Door Na Hona

शंभू तू हमारा है, तू हमसे दूर ना होना ,
हमें प्राणों से प्यारा है, तू हमसे दूर ना होना,
ओ शंभू तू हमारा है, तू हमसे दूर ना होना।

ये दुनिया ताना देती है, तो भोला याद आता है,
जो भोला याद आता है, तो वो दिल में समाता है,
कि बस तेरा सहारा है, मुझे अपना बना लो ना,
ओ शंभू तू हमारा है, तू हमसे दूर ना होना,
हमें प्राणों से प्यारा है, तू हमसे दूर ना होना।

और इसे भी देखें: शिकायतें बहुत है पर मैं खामोश हूँ

मेरे बाबा मुझे अपने, चरण में तुम जगह देना-०२
हमेशा मैं करूँ पूजा, ये आशीर्वाद दे देना,
कि बस तू हीं हमारा है, चरण से दूर ना करना,
ओ शंभू तू हमारा है, तू हमसे दूर ना होना,
हमें प्राणों से प्यारा है, तू हमसे दूर ना होना।

मुझे सब कहते रहते हैं, दुखी मेरी जिंदगानी है,
ओ बाबा तुम बता देना, कि क्या मेरी कहानी है,
मुझे तेरा सहारा है, तू मेरा साथ दे देना,
ओ शंभू तू हमारा है, तू हमसे दूर ना होना,
हमें प्राणों से प्यारा है, तू हमसे दूर ना होना,
हमसे दूर ना होना।

मिलते-जुलते भजन...