सालासर वाला माँ अनजनी का लाला

  • Salasar Wala Maa Anjani Ka Lala

जो भी आया शरण में उसके हर संकट को टाला रे
सालासर वाला मेहंदीपुर वाला लाल लंगोटे वाला रे
सालासर वाला माँ अनजनी का लाला।।

फरयाद लेकर जो भी आया इन के द्वार पे
बजरंग ने भेजा उसकी किस्मत सवार के
देने का अंदाज भी इनका होता बड़ा निराला रे
सालासर वाला।।

जिस ने दिल से बाला जी का नाम लिया है
मंगल करन में मंगल उसका किया है
अपने भगतो का ये हमेशा
बन जाता रखवाला रे सालासर वाला।।

सेवक श्री राम प्रभु का संतो का पालक है
कुंदन की जीवन गाडी का संचालक है
गिरा फकीरा जब मुश्किल में
आकर उसे सम्बाला रे सालासर वाला।।

मिलते-जुलते भजन...