सज गई तुलसी मैया

  • Saj Gayi Tulsi Maiya

सज गई तुलसी मैया, श्याम की बारात आई,
घर-घर में खुशियां छाई, मंगल घड़ी है आई,
बाजे रे बाजे, बाजे रे बाजे रे,
बाजे रे बाजे शहनाई,
तुलसी बनी आज दुल्हनिया,
शालिग्राम बनें हैं दूल्हा, झूम उठी सारी दुनिया,
तुलसी मैया की जय हो, शालिग्राम की जय हो,
आज मेरे आँगन में भगवान की शादी हो,
जय तुलसी माता, जय श्री हरी विष्णु।

लाल चुनरिया ओढ़ के मैया सोलह श्रृंगार करे,
माथे बिंदिया पाँव महावर सबका मन मोह ले,
गेंदा फूलों की माला सजी है, दीपों से जगमग द्वार,
देव उठें और मंगल छाया, आया पावन त्यौहार,
आओ सखियों मंगल गाओ, तुलसी मैया को सजाओ,
श्याम सलोने दूल्हा बनकर आये हैं, दर्शन पाओ।

वृन्दावन से चले बारात, बाजे ढ़ोल मृदंग,
नारद जी वीणा बजावे, देव करे सत्संग,
लक्ष्मी मैया मंगल गावे, ब्रह्मा पढ़े वेदों के ज्ञान,
तुलसी मैया के आँगन में, पधारे शालिग्राम भगवान,
नाचो रे नाचो रे, नाचो रे नाचो,
नाचो रे नाचो भक्तों नाचो, आज बड़ा शुभ दिन आया,
तुलसी और शालिग्राम का पावन व्याह रचाया।

और इसे भी देखें: आज तुलसी का विवाह है

चौक पुराओ कलश सजाओ, शुभ मुहूर्त है आया,
तुलसी मैया का कन्यादान भक्तों ने करवाया,
सात वचन के पावन बेला, मन्त्रों के गूंजे तान,
तुलसी मैया संग विराजे, मेरे प्यारे शालिग्राम,
आओ दीप जलाओ, मंगल गीत सुनाओ रे,
तुलसी मैया के विवाह में, सब मिल खुशियां मनाओ रे,
तुलसी मैया आज विदा हैं, भींगे सबके नैन,
श्याम के संग जब चले दुल्हन, मन को आया चैन,
जिस आँगन में मैया पली थी, उस आँगन का मान बढ़ाया,
हर घर में सुख शांति देकर, भक्ति का दीप जलाया,
ना रो मैया ना रो सखियाँ, ये तो मिलन की रात है,
तुलसी संग शालिग्राम का, जन्म-जन्म का साथ है,
सज गई तुलसी मैया, श्याम की बारात आई,
घर-घर में खुशियां छाई, मंगल घड़ी है आई,
बाजे रे बाजे शहनाई,
तुलसी बानी आज दुल्हनिया,
शालिग्राम बनें हैं आज दूल्हा, झूम उठी सारी दुनिया,
तुलसी मैया की जय हो, शालिग्राम की जय हो,
आज मेरे आँगन में भगवान की शादी हो,
जय तुलसी माता, जय श्री हरी विष्णु-०२


मिलते-जुलते भजन...