साईं के दीवानों में बस नाम हो मेरा
साईं के दीवानों में बस नाम हो मेरा,
बाबा तेरी रहमत से साईं तेरी रहमत से सब काम हो मेरा,
साईं के दीवानों में बस नाम हो मेरा….
साईं तेरी उधि को मस्तक लगाऊ,
जबतक जीऊ मैं साईं तेरे गुण गाऊ
चरणों में तेरे पुहंचेगा पेगैम ये मेरा,
बाबा तेरी रहमत….
साईं तुझको है जिसने दिल से पुकारा,
शिर्डी के नाथ जी का मिल गया सहारा,
शारदा सबुरी भक्तो को इनाम है तेरा,
बाबा तेरी रहमत से सब काम हो मेरा,
साईं के दीवानों में बस नाम हो मेरा….
भक्ति तेरे नाम की साईं है मेरी शक्ति,
शिर्डी में मिल रही है साईं सबको मुक्ति,
मिल रही है मुक्ति साईं मिल रही है मुक्ति,
बाबा मेरे योगेश भी गुलाम है तेरा,
बाबा तेरी रहमत से सब…..
