साई चरणों में अपने लगा लेना

  • sai charno me apne laga lena

साई चरणों में अपने लगा लेना,
मुझ पापी को अपना बना लेना.

तेरा शिरडी मेरा मदीना जो भी आये सीखे जीना,
चरणों में अपने समा लेना,
साई चरणों में अपने लगा लेना,

मैं तो भटका था तूने भुलाया,
साई ने मुझको राह दिखाया,
अपना ये प्यार सदा देना,
साई चरणों में अपने लगा लेना,

साई नाम में जग है समाया,
साई के नीम की मीठी शाया,
दुःख सुख मुझको सीखा देना,
साई चरणों में अपने लगा लेना,

मिलते-जुलते भजन...