सद्गुरु जी मेरा उद्धार कीजिये
मेरे सद्गुरु जी मेरा उद्धार कीजिये,
मझधार में अटका हूँ, बेड़ा पार कीजिये बेड़ा पार कीजिये,
मेरे सद्गुरु स्वामी, प्रभु अंतर्यामी,
मेरे सद्गुरु जी मेरा उद्धार कीजिये,,
मझधार में अटका हूँ, बेड़ा पार कीजिये बेड़ा पार कीजिये,
मेरे सद्गुरु स्वामी, प्रभु अंतर्यामी।
आये हैं बड़ी आशा से, तुम्हारे दरबार में-०२
अब तक मैं भटकता था, इस निर्दयी संसार में,
बन जाए मेरी किस्मत भी, चमत्कार कीजिये,
मझधार में अटका हूँ, बेड़ा पार कीजिये बेड़ा पार कीजिये,
मेरे सद्गुरु स्वामी, प्रभु अंतर्यामी।
गुरूजी की इस लोकप्रिय भजन को भी सुनें : गुरूजी तेरी सूरत पे बलहारी
मेरे लिए तो बंद हैं, दुनिया की सब राहें-०२
कल्याण मेरा हो सकता है, प्रभु आप जो चाहें,
करके कृपा इस भव सागर से पार कीजिये,
मझधार में अटका हूँ, बेड़ा पार कीजिये बेड़ा पार कीजिये,
मेरे सद्गुरु स्वामी, प्रभु अंतर्यामी।
तेरे चरण की धूल, मस्तक पर मैं लगाऊं-०२
उस चरण धूली से अपनी, मैं तक़दीर बनाऊं,
हो जाए सफल जीवन मेरा, उपकार कीजिये,
मझधार में अटका हूँ, बेड़ा पार कीजिये बेड़ा पार कीजिये,
मेरे सद्गुरु स्वामी, प्रभु अंतर्यामी।