सब मिल खुशियां मनाओ गौरी के आज लाल आये हैं
सब मिल खुशियां मनाओ, गौरी के आज लाल आये हैं-०२
दस दिन खुशियां मनाओ, गौरी के आज लाल आये हैं-०२

चन्दन की चौकी पे बिठाओ-०२
फूलों का उसपे आसान सजाओ-०२
गणपति जी को बिठाओ, गौरी के आज लाल आये हैं-०२
दस दिन खुशियां मनाओ, गौरी के आज लाल आये हैं-०२
सब मिल खुशियां मनाओ, गौरी के आज लाल आये हैं-०२
गंगा जी से जल भर लाओ-०२
जल भर लाओ जी, दूध भी मिलाओ -०२
गणपति जी को नहलाओ, गौरी के आज लाल आये हैं-०२
दस दिन खुशियां मनाओ, गौरी के आज लाल आये हैं-०२
सब मिल खुशियां मनाओ, गौरी के आज लाल आये हैं-०२
धोती कुर्ता देवा को पहनाओ-०२
छोटे छोटे हाथों में, कंगन पहनाओ-०२
मोती की माला पहनाओ, गौरी के आज लाल आये हैं-०२
दस दिन खुशियां मनाओ, गौरी के आज लाल आये हैं-०२
सब मिल खुशियां मनाओ, गौरी के आज लाल आये हैं-०२
और इस भजन को भी देखें: आओ श्री गणेशा
पान फूल और साथ मेवा भी चढ़ाओ-०२
लड्डू और मोदक का भोग भी लगाओ-०२
धुप और दीप भी जलाओ, गौरी के आज लाल आये हैं-०२