राम रमेया भज प्यारे तेरी ये नईया तर जायेगी

  • Ram Ramiya Bhaj Pyare Teri Naiya Tar Jayegi

राम रमेया भज प्यारे
तेरी ये नईया तर जायेगी,
भव से नइयाँ तर जायेगी।।

बाला पन तूने खेल गवाया,
आई जवानी तो याद ना आया,
राम राम अब रट प्यारे
तेरी ये नइयां तर जायेगी,
भव से नइयाँ तर जायेगी।।

पापी तर गये इक ही पल में,
जो श्री राम की गये शरण में,
राम की धुन तू लगा प्यारे,
तेरी ये नइयां तर जायेगी,
भव से नइयाँ तर जायेगी।।

वाणी से बस ये ही कही या,
राम राम श्री राम कहे जा,
जीवन सफल बना प्यारे,
तेरी ये नइयां तर जायेगी,
भव से नइयाँ तर जायेगी।।

मिलते-जुलते भजन...