राम रमैया

  • Ram Ramaiya

राम राम राम राम जय जय राम
श्री राजा राम
राम राम राम राम जय जय राम
राम राम राम राम जय जय राम
श्री राजा राम
राम राम राम राम जय जय राम

तेरे मन में तन में राम, रोम रोम में राम रे,
राम सुमिर ले ध्यान लगा ले, छोड़ जगत के काम रे,
हो ओ,
तेरे मन में तन में राम, रोम रोम में राम रे,
राम सुमिर ले ध्यान लगा ले, छोड़ जगत के काम रे,
माया में तू उलझा उलझा, दर दर धूल उड़ाए,
अब करता क्यों मन भारी, जब माया साथ छुड़ाए,
राम हीं तारे, राम उबारे-०२
राम नाम दोहराये जा,
राम रमैया,
राम रमैया गाए जा, राम से लगन लगाए जा,
राम रमैया गाए जा, जीवन के सुख पाए जा।

और इस भजन को भी देखें: क्यों जोड़े हम तिनका तिनका

राम राम राम राम जय जय राम
श्री राजा राम
राम राम राम राम जय जय राम

हो तन के भीतर पांच लुटेरे, डाल रहे हैं डेरा,
काम क्रोध मद्य लोभ मोह ने, तुझको ऐसा घेरा,
तन के भीतर पांच लुटेरे, डाल रहे हैं डेरा,
काम क्रोध मद्य लोभ मोह ने, तुझको ऐसा घेरा,
भूल गया तू राम रटन को, भूला पूजा काम रे,
राम नाम जब मुख पे नहीं तो, व्यर्थ हैं सारे दान रे,
राम हीं तारे, राम उबारे-०२
मन का दीप जलाये जा,
राम रमैया,
राम रमैया गाए जा, राम से लगन लगाए जा,
राम रमैया गाए जा, जीवन के सुख पाए जा।

हो बचपन बीता खेल खेल मैं, भरी जवानी सोया,
देख बुढ़ापा सोच के अब तू, क्या पाया क्या खोया,
बचपन बीता खेल खेल मैं, भरी जवानी सोया,
देख बुढ़ापा सोच के अब तू, क्या पाया क्या खोया,
देर नहीं अब भी ओ वन्दे, ले ले उसका नाम रे,
जीवन बीता दौड़ धुप में, ढ़ल जाये ना शाम रे,
राम हीं तारे, राम उबारे-०२
हर उलझन सुलझाए जा,
राम रमैया,
राम रमैया गाए जा, राम से लगन लगाए जा,
राम रमैया गाए जा, जीवन के सुख पाए जा।

राम राम राम राम जय जय राम
श्री राजा राम
राम राम राम राम जय जय राम
राम राम राम राम जय जय राम
श्री राजा राम
राम राम राम राम जय जय राम

हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे,
हरे रामा हरे रमा, रामा रामा हरे हरे,
मेरे प्रभु राम जय जय राम,
सियापति राम जय जय राम,
मेरे प्रभु राम जय जय राम,
सियापति राम जय जय राम,

तू हीं सत्य है, तू हीं धाम है,
तू हीं दीप है,तू हीं नाम है,
तू हीं आदि है, तू हीं अंत है,
तू हीं जीवन है, तू हीं प्राण है,
तू हीं वाणी है, तू हीं दान है,
तू हीं साधना, तू हीं ध्यान है,
तू ही वैष्णो और गुर है
तू हीं सत्य सनातन सुर है-०४


मिलते-जुलते भजन...