राम नाम से नया सवेरा
ॐ श्री रामाय नमः।
ॐ रघुकुल नाथाय नमः।
ॐ सीतापति रामचन्द्राय नमः।
नया सवेरा नया उजाला, नया साल खुशियां लाया,
बीते पल जो दुःख थे सारे, राम नाम ने मिटाया,
नया साल आया, राम नाम छाया,
हर भक्त का भाग्य जगाया,
जय श्री राण, जय श्री राम,
दुनिया ने राम अपनाया।
टूटे सपने हारे आपने, सबको राम संभाले,
नया साल है नयी राह है, राम हाथ थामे,
नया साल आया, राम नाम छाया,
हर दिल ने बस यही गया,
जय श्री राम, जय श्री राम,
हर घर में दीप जलाया,
जय श्री राम, जय श्री राम।
कल क्या होगा, कौन जाने,
आज राम पर छोड़ दिया,
चिंता सागर, डर की लहरें,
राम नाम ने मोड़ दिया,
नया साल आया, राम नाम छाया,
हर भक्त का भाग्य जगाया,
जय श्री राम, जय श्री राम,
दुनिया ने राम अपनाया।
जो न मिला वो भी ठीक है राम ने जो है दिया,
नए साल में राम भरोसा, सबसे बड़ा सौगात किया,
नया साल आया, राम नाम छाया,
कण कण में राम समाया,
जय श्री राम,जय श्री राम
हर भक्त ने शीश झुकाया।
वन वन भटके राज्य छोड़ा,
फिर भी धर्म ना छोड़ा,
प्राण जाए पर वचन ना जाए,
रघुकुल रीत को जोड़ा,
ऐसा राजा ऐसा दाता, ऐसा कोई ना पाया,
नया साल में राम सा जीवन चलने का प्रण उठाया,
अगर हार गए हो जीवन से, तो राम को याद करो,
अगर थक गए हो राहों में, तो राम को याद करो,
नया साल आया, राम नाम छाया,
भक्तों ने झूम झूम गाया,
जय श्री जय श्री राम।
और इसे भी देखें: राम तेरे हीं भरोसे मेरा परिवार है
अयोध्या से सन्देश आया,
नए साल में राम से मांगू, सच्चा मन सच्चा काम,
दूसरों के दुःख में काम आऊं, यही है मेरा राम नाम,
ना हो घमंड ना हो द्वेष, ना हो दिल में छल,
राम राज का सपना लेकर, बढे हम हरपल।
कलियुग में बस राम सहारा, राम बिना सब सुना,
राम नाम की नाव चढ़े जो, उसका भवसागर पूरा,
मोबाइल में भी राम बसे, दिल में भी राम रहे,
नए साल का हर एक दिन, राम कहानी कहे,
नया साल आया, राम नाम छाया,
हर भक्त का भाग्य जगाया,
जय श्री राम, जय श्री राम,
दुनिया ने राम अपनाया।


