राम नाम की बूटी पिला दी

  • Ram Naam Ki Buti Pila Di

सबकुछ भुला दिया तूने, मेरे बाबा हनुमान,
राम नाम की बूटी पिला दी, तोड़ दिया अभिमान,
सबकुछ भुला दिया तूने, मेरे बाबा हनुमान,
राम नाम की बूटी पिला दी, तोड़ दिया अभिमान,
जय हो बजरंग बाला, माँ अंजनी का लाला-०२

दीन दुखी की सुनता है, तू पल में कष्ट मिटाये,
जिसने दिल से नाम लिया, तू उसको गले लगाये,

दीन दुखी की सुनता है, तू पल में कष्ट मिटाये,
जिसने दिल से नाम लिया, तू उसको गले लगाये,
संकट सारे हर लेता है, वीर बलि बलवान,
राम नाम की बूटी पिला दी, तोड़ दिया अभिमान,
सबकुछ भुला दिया तूने, मेरे बाबा हनुमान,
राम नाम की बूटी पिला दी, तोड़ दिया अभिमान,
जय हो बजरंग बाला, माँ अंजनी का लाला-०२

लाल लंगोटा हाथ गदा, अद्भुत तेरी शान,
भूत पिशाच निकट नहीं आवे, जहाँ हो तेरा नाम,

लाल लंगोटा हाथ गदा, अद्भुत तेरी शान,
भूत पिशाच निकट नहीं आवे, जहाँ हो तेरा नाम,
भक्तों का रखवाला, तू हीं है मेरा भगवान,
राम नाम की बूटी पिला दी, तोड़ दिया अभिमान,
सबकुछ भुला दिया तूने, मेरे बाबा हनुमान,
राम नाम की बूटी पिला दी, तोड़ दिया अभिमान,
जय हो बजरंग बाला, माँ अंजनी का लाला-०२

और इस भजन को भी देखें : बजरंगबली मेरी लाज बचा लो

टूटे मन को जोड़ दिया, भर दिया विश्वाश,
तेरे भरोसे जीवन बाबा, तू हीं मेरी आस,

टूटे मन को जोड़ दिया, भर दिया विश्वाश,
तेरे भरोसे जीवन बाबा, तू हीं मेरी आस,
राजू बोले हाथ जोड़कर, रखना सदा मेरा ध्यान,
राम नाम की बूटी पिला दी, तोड़ दिया अभिमान,
सबकुछ भुला दिया तूने, मेरे बाबा हनुमान,
राम नाम की बूटी पिला दी, तोड़ दिया अभिमान,
जय हो बजरंग बाला, माँ अंजनी का लाला-०२

मिलते-जुलते भजन...