राम मैं तो जब से शरण तेरी आया

  • Ram Main To Jabse Sharan Teri Aaya

राम मैं तो जब से शरण तेरी आया
आनंद आनंद मैंने पाया
मेरे राम मेरे राम सांचा है तेरा नाम।।

अंधकार में भटक रहा था, सूझे न कोई किनारा
तूने मन में ज्योत जला कर दूर किया अंधियारा
तू ही है इक सहारा जीवन का सच पाया,
राम मैं तो जब से शरण तेरी आया।।

हर पल मेरे पास रहा तू फिर भी देख न पाया
जग बंधन में कैसा उल्जा पास न तेरे आया,
भटके हुए राही को राह पे तूने लगाया
राम मैं तो जब से शरण तेरी आया।।

मिलते-जुलते भजन...