राम के दास रस्ता दिखा दो

  • Ram Ke Das Rasta Dikha Do

राम के दास रस्ता दिखा दो
राम जी से मुझे तुम मिला दो

हाथ जोड़े मैं कब से खड़ा हूं
गलतियों को मेरी तुम भुला दो
राम के दास रस्ता दिखा दो

रोया जब भी तुम्हीं ने संभाला
हर मुसीबत से बाहर निकाला
मुझको भक्ति का प्याला पिला दो
राम जी से मुझे तुम मिला दो
राम के दास रस्ता दिखा दो

कौन सा काम तुमसे जो ना हो
भोले भगवान की आत्मा हो
लहरी चंदन वो घिसना सिखा दो
राम जी से मुझे तुम मिला दो
राम के दास रस्ता दिख दो

राम के दास रस्ता दिखा दो
राम जी से मुझे तुम मिला दो

मिलते-जुलते भजन...