राम जी की शरण में इक बार जो भी आ गया

  • Ram Ji Ki Sharan Mein Ek Baar Jo Bhi Aa Gaya

राम जी की शरण में, इक बार जो भी आ गया,
वो बशर तो जिन्दगी में, परम पद को पा गया।।

देखलो हनुमान जी को क्या कृपा श्री राम की,
भक्ति और शक्ति का वैभव, कितना उनमें आ गया,
वो बशर तो जिन्दगी में, परम पद को पा गया,
राम जी की शरण में, इक बार जो भी आ गया।।

कौन थी वो भीलनी जिसको प्रभु ने माँ कहा,
सूर्यवंशी अवध का, बेर जूठे खा गया,
वो बशर तो जिन्दगी में, परम पद को पा गया,
राम जी की शरण में, इक बार जो भी आ गया।।

राम जी हैं आपके और आप हो श्री राम के,
ये अटल विशवास जिस दिन, आप में भी आ गया,
वो बशर तो जिन्दगी में, परम पद को पा गया,
राम जी की शरण में, इक बार जो भी आ गया।।

मिलते-जुलते भजन...