|

राम जी के प्यारे हनुमान

  • Ram Ji Ke Pyare Hanuman

राम जी के प्यारे हनुमान, तुमसा ना कोई शक्तिमान,
अंजनी पुत्र हे संकट मोचन, गाता है तेरी महिमा जहान,
राम जी के प्यारे हनुमान,
राम जी के प्यारे हनुमान, तुमसा ना कोई शक्तिमान।

सीने में अपने सियाराम बिठाये, भक्ति की तुमने रीत सिखाई,
लक्छ्मण के जब प्राण थे संकट में, तुम हीं संजीवन बूटी लाये,
तुझसे हीं चलती है तुझसे हीं पलती है, राम जी के भक्तों की जान,
राम जी के प्यारे हनुमान,
राम जी के प्यारे हनुमान, तुमसा ना कोई शक्तिमान।

लाल लंगोटा गदा है हाथ में, रहते हो हरपल राम जी के साथ में,
भूत पिशाच निकट नहीं आए, जब कोई तेरा नाम दोहराए,
भक्तों की नैया को भव से किनारे को, देते हो तुम्हीं तो दान,
राम जी के प्यारे हनुमान,
राम जी के प्यारे हनुमान, तुमसा ना कोई शक्तिमान।

और इस भजन को भी देखें: आँखों का तारा हनुमत प्यारा

बालपन में तुमने सूरज को खाया, अपनी शक्तियों का कौतुख दिखाया,
अतुलित बल के तुम हो धाम, सुबहो शाम लूँ मैं तेरा नाम.
चरणों में तेरे हीं शीश झुकाते हैं, मांगे है तुझसे वरदान,
राम जी के प्यारे हनुमान,
राम जी के प्यारे हनुमान, तुमसा ना कोई शक्तिमान,
हे संकटमोचन, गाता है तेरी महिमा जहान,
राम जी के प्यारे हनुमान,
सियावर राम चंद्र की जय, पवन सुत हनुमान की जय,
राम जी के प्यारे हनुमान, तुमसा ना कोई शक्तिमान।


मिलते-जुलते भजन...