रघुकुल के रघुनन्दन स्वागत करें तुम्हारा
माथे पे तिलक करने आया जगत ये सारा
रघुकुल के रघुनन्दन स्वागत करें तुम्हारा
भगवा कलर का ध्वज लगता अवध में प्यारा
रघुकुल के रघुनन्दन स्वागत करें तुम्हारा ॥
है सत्य ये सनातनी श्री राम जी की भूमि
सुन्दर लगे सिंहासन दुनिया ख़ुशी से झूमी
धरती पे आज उतरा है चाँद और सितारा
रघुकुल के रघुनन्दन स्वागत करें तुम्हारा ॥
सीता जी साथ आई लक्ष्मण भी साथ आये
हनुमान जी ख़ुशी है अपना गदा उठाये
श्री राम जी के नाम का गूंजे सदा जयकारा
रघुकुल के रघुनन्दन स्वागत करें तुम्हारा ॥