राधा से कर दे सगाई
राधा से कर दे सगाई
प्यारी ओ प्यारी मैया,
ओ प्यारी प्यारी मैया,
कहते है कृष्ण कन्हाई,
राधा से कर दे सगाई,
मेरी, राधा से कर दे सगाई।
ना रे ना बोली मैया,
ना रे ना बोली मैया,
छोटो है छोटो तू कन्हाई,
कैसे मैं कर दूँ सगाई
तेरी कैसे मैं कर दूँ सगाई।
सुंदर है सुंदर सबसे,
लगती है प्यारी,
देखा था कल ही लाते,
जमुना से झारी,
दिल कि भी सुंदर है,
यूँ बोले कन्हैया,
लगता पुराना कोई बन्धन है मैया,
बरसाने जा के कर दे,
बरसाने जा के कर दे,
रसमो की गोद भराई,
राधा से कर दे सगाई,
तेरी कैसे मैं कर दूँ सगाई।
जादूगरी राधा का,
जादू है कृष्णा,
मीठी मीठी बातों में,
मेरे लाल ना फँसना,
लाऊँगी ऐसी बहु लाखों में होगी,
तेरी सगाई ऐसी वैसी ना होगी,
राधा से कट्टी कर ले,
राधा से कट्टी कर ले,
तेरी है इस में भलाई,
कैसे मैं कर दूँ सगाई
तेरी कैसे मैं कर दूँ सगाई।
ना रे ना बोली मैया,
ना रे ना बोली मैया,
छोटो तू छोटो है कन्हाई,
कैसे मैं कर दूँ सगाई
तेरी कैसे मैं कर दूँ सगाई।।

