पूछते हैं राम हनुमत बता दीजिये

  • Puchate Hain Ram Hanumat Bata Dijiye

किसने कहा था लंका जला दीजिये-०२
पूछते हैं राम हनुमत बता दीजिये-०२
किसने कहा था लंका जला दीजिये-०२

बात हुई थी केवल सिया खोज लाने की,
कहा तो नहीं था जाकर लंका जलाने की,

बात हुई थी केवल सिया खोज लाने की,
कहा तो नहीं था जाकर लंका जलाने की,
सच है जो बात हमको बता दीजिये-०२
किसने कहा था लंका जला दीजिये-०२

और इसे भी देखें: प्रेम तुमसे किया तो गलत क्या किया

बगिया उजाड़ी तुमने अक्षय को मारा,
सभा बीच रावण का भूत है उतारा,

बगिया उजाड़ी तुमने अक्षय को मारा,
सभा बीच रावण का भूत है उतारा,
फिर से ये पूछते हैं बता दीजिये-०२
किसने कहा था लंका जला दीजिये-०२

सबने हो वानर लंका जारी,
जातुधान सेना सब है मारी,

जब लंका जलाया हनुमान जी ने तो चारो तरफ हल्ला हो गया कि एक वानर ने लंका जला दिया। इतनी बड़ी लंका जहाँ पे बड़े बड़े राजा महाराजा जहाँ तक पहुँच नहीं पाए वहां एक वानर ने लंका जला दिया। बड़ी आश्चर्य की बात है !

सबने हो वानर लंका जारी,
जातुधान सेना सब है मारी,
कहती है त्रिजटा उसको बुला लीजिये-०२
उसी ने कहा था लंका जला दीजिये-०२
पूछते हैं राम हनुमत बता दीजिये-०२
तो किसने कहा था लंका जला दीजिये,
किसने कहा था लंका जला दीजिये,
जला दीजिये, जला दीजिये-०२


मिलते-जुलते भजन...