फूलों का हार लायी मैया मैं तेरे लिए
फूलों का हार लायी, मैया मैं तेरे लिए-०२
सोलह श्रृंगार लायी, मैया मैं तेरे लिए,
फूलों का हार लायी मैया मैं तेरे लिए।
पैरों के पायल लायी, पैरों के बिछुए लायी-०२
महावर लाल लायी, मैया मैं तेरे लिए-०२
फूलों का हार लायी मैया मैं तेरे लिए।
अंगो की साड़ी लायी, मैया मैं तेरे लिए-०२
चुनरी मैं लाल लायी, मैया मैं तेरे लिए,
फूलों का हार लायी, मैया मैं तेरे लिए।
हाथों की चूड़ी लायी, हाथों के कंगन लायी-०२
मेहंदी मैं लाल लायी, मैया मैं तेरे लिए,
फूलों का हार लायी, मैया मैं तेरे लिए।
गले की माला लायी, गले के हार लायी-०२
लॉकेट मैं साथ लायी, मैया मैं तेरे लिए-०२
फूलों का हार लायी, मैया मैं तेरे लिए।
और इसे भी देखें: मैया के सोरहो श्रृंगार
कानो के कुण्डल लायी , कानों के झुमके लायी,
नथुनी मैं साथ लायी, मैया मैं तेरे लिए,
फूलों का हार लायी मैया मैं तेरे लिए-०२
