|

पार्वती तेरा गणपति जगत में सबसे निराला है

  • Parvati Tera Ganpati Jagat Mein Sabse Nirala Hai

पार्वती तेरा गणपति, जगत में सबसे निराला है-०२
सबसे निराला, हाँ सबसे निराला-०२
पार्वती तेरा गणपति, जगत में सबसे निराला है-०२

सबसे पहले इन्हें मनाएं-०२
प्रथम पूज्य ये तो कहलाएं-०२
शिव शंकर का दुलारा, ये सबका रखवाला है-०२
पार्वती तेरा गणपति, जगत में सबसे निराला है-०२

लम्बे कान और सूढ़ सुहानी-०२
आँखे बड़ी हैं छवि निराली-०२
हाथ में मोदक की थाली, ये मन को खूब लुभाता है-०२
पार्वती तेरा गणपति, जगत में सबसे निराला है-०२

रिद्धि सिद्धि संग में आये-०२
शुभ लाभ से घर को सजाये-०२
जिस घर ज्योत जले तेरी, वो घर उजियारा है-०२
पार्वती तेरा गणपति, जगत में सबसे निराला है-०२

इसे भी देखें : मेरे कीर्तन में रंग बरसाओ आओ गजानन आओ

मूषक वाहन तेरी सवारी-०२
छवि लगे तेरी बड़ी हीं प्यारी-०२
गौरा मैया का तू है दुलारा, भाग्य बनाता है-०२
पार्वती तेरा गणपति, जगत में सबसे निराला है-०२

मिलते-जुलते भजन...