पर्वत पे झूला डलाई रे भोले बाबा तुमने

  • Parvat Pe Jhula Dalai Re Bhole Baba Tumne

पर्वत पे झूला डलाई रे भोले बाबा तुमने-03
चंदन की पटरी रेशम की डोरी-02
सखियां झूलन आई रे भोले बाबा तुमने
गौरा झूलन आई रे भोले बाबा तुमने
पर्वत पे झूला डलाई रे भोले बाबा तुमने

ब्रह्मा संग ब्रह्माणी आई-02
अमवा की डाली पे झूला डलाई-02
आई रे झूले ब्रह्माणी संग गौरा रानी रे भोले बाबा तुमने

ब्रह्माणी संग गौरा रानी रे भोले बाबा तुमने
पर्वत पे झूला डलाई रे भोले बाबा तुमने-02.

विष्णु संग लक्ष्मी जी आई-02
अमवा की डाली पे झूला डलाई-02
आई झूले लक्ष्मी संग गौरा रानी रे भोले बाबा तुमने
लक्ष्मी संग गौरा रानी रे भोले बाबा तुमने
पर्वत पे झूला डलाई रे भोले बाबा तुमने-02

भोले संग गौरा रानीआई-02
अमवा की डाली पे झूला डलाई-02
झूले सखियां सारी रे भोले बाबा तुमने-02
पर्वत पे झूला डलाई रे भोले बाबा तुमने-02

रामा संग सीता जी आई-02
अमवा की डाली पे झूला डलाई-02
सीता संग गौरा रानी रे भोले बाबा तुमने
झूले सीता संग गौरा रानी रे भोले बाबा तुमने
पर्वत पे झूला डलाई रे भोले बाबा तुमने-02

कान्हा संग राधा रानी आई-02
कदम पेड़ पे झूला डलाई-02
झोखा दे बनवारी रे भोले बाबा तुमने-02
पर्वत पे झूला डलाई रे भोले बाबा तुमने-02


मिलते-जुलते भजन...