|

ॐ जय लक्ष्मी माता आरती

  • Om Jai Lakshmi Mata Aarti

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता,
तुमको निशिदिन सेवत, तुमको निशिदिन सेवत,
हर-विष्णु-धाता, ॐ जय लक्ष्मी माता ।

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता,
तुमको निशिदिन सेवत, तुमको निशिदिन सेवत,
हर-विष्णु-धाता, ॐ जय लक्ष्मी माता ।

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता,
मैया तुम ही जग-माता,
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत,
नारद ऋषि गाता,ॐ जय लक्ष्मी माता,
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता,
तुमको निशिदिन सेवत, तुमको निशिदिन सेवत,
हर-विष्णु-धाता, ॐ जय लक्ष्मी माता ।

दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता,
मैया सुख सम्पत्ति दाता,
जो कोई तुमको ध्यावत, जो कोई तुमको ध्यावत,
ऋद्धि-सिद्धि धन पाता, ॐ जय लक्ष्मी माता,
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता,
तुमको निशिदिन सेवत, तुमको निशिदिन सेवत,
हर-विष्णु-धाता, ॐ जय लक्ष्मी माता ।

तुम पाताल-निवासिनि, तुम हीं शुभदाता,
मैया तुम हीं शुभदाता,
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,
भवनिधि की त्राता, ॐ जय लक्ष्मी माता,
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता,
तुमको निशिदिन सेवत, तुमको निशिदिन सेवत,
हर-विष्णु-धाता, ॐ जय लक्ष्मी माता ।

जिस घर तुम रहती माँ, सब सद्गुण आता,
मैया सब सद्गुण आता,
सब सम्भव हो जाता, सब सम्भव हो जाता,
मन नहीं घबराता, ॐ जय लक्ष्मी माता,
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता,
तुमको निशिदिन सेवत, तुमको निशिदिन सेवत,
हर-विष्णु-धाता, ॐ जय लक्ष्मी माता ।

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न हो पाता,
मैया वस्त्र न हो पाता,
खान-पान का वैभव, खान-पान का वैभव,
सब तुमसे आता, ॐ जय लक्ष्मी माता,
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता,
तुमको निशिदिन सेवत, तुमको निशिदिन सेवत,
हर-विष्णु-धाता, ॐ जय लक्ष्मी माता ।

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता,
मैया क्षीरोदधि-जाता,
रत्न चतुर्दश तुम बिन, रत्न चतुर्दश तुम बिन,
कोई नहीं पाता,ॐ जय लक्ष्मी माता,
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता,
तुमको निशिदिन सेवत, तुमको निशिदिन सेवत,
हर-विष्णु-धाता, ॐ जय लक्ष्मी माता ।

महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता,
मैया जो कोई नर गाता,
उर आनन्द समाता, उर आनन्द समाता,
पाप उतर जाता, ॐ जय लक्ष्मी माता,
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता,
तुमको निशिदिन सेवत, तुमको निशिदिन सेवत,
हर-विष्णु-धाता, ॐ जय लक्ष्मी माता ।

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता,
तुमको निशिदिन सेवत, तुमको निशिदिन सेवत,
हर-विष्णु-धाता, ॐ जय लक्ष्मी माता,
ॐ जय लक्ष्मी माता…

मिलते-जुलते भजन...