ओ पवन पुत्र हनुमान राम के परम भक्त कहलाए
ओ पवन पुत्र हनुमान राम के,
परम भक्त कहलाए,
तेरी महिमा सब जग गाए।।
है बालपने की बात तुम्ही ने,
रवि को मुख में दबाया,
हनुमान , हनुमान , हनुमान
है बालपने की बात तुम्ही ने,
रवि को मुख में दबाया,
दुनिया में हाहाकार मचा,
जब घोर अँधेरा छाया,
जब घोर अँधेरा छाया,
ब्रम्हा ने वज्र प्रहार किया,
तबसे हनुमान कहाए,
तेरी महिमा सब जग गाए।।
ओ पवन पुत्र हनुमान राम के,
परम भक्त कहलाए,
तेरी महिमा सब जग गाए।।
