ओ केसरी नंदन हे दुख भंजन

  • O Kesari Nandan He Dukh Bhanjan

ओ केसरी नंदन हे दुख भंजन
काटो सब विपदा के बंधन।।

तेरा नाम है बड़ा महान
जय बजरंगी जय हनुमान।।

तेरी जग में शान निराली
तुमसा नही कोई बलशाली
श्री राम का धरते ध्यान
जय बजरंगी जय हनुमान।।

ओ सुनो रे संतो सुनो रे ज्ञानी
श्री हनुमत की अमर कहानी
जग करता जिनका गुणगान
जय बजरंगी जय हनुमान
शंकर सुवान है तुम कहलाते
सबके मन को हनुमत भाते
जग में निराली इनकी शान
जय बजरंगी जय हनुमान।।

कीन्हि तपस्या अंजनी माता
किया करम ना खाली जाता
पाया शिवजी से वरदान
जय बजरंगी जय हनुमान
होता वही जो लिखा विधाता
बीत गया वो समय ना आता
होता समय बड़ा बलवान
जय बजरंगी जय हनुमान।।

ओ शिव आगया पा पवन जी आए
अंजनी को जानम बताए
अंजनी को सब आया ध्यान
जय बजरंगी जय हनुमान।।

पवन देव ने व्यथा सुनाई
इतना सुन अंजनी हर्षाई
और पुत्रा का दिया वरदान
जय बजरंगी जय हनुमान।।

केसरी संग में ब्याह रचाया
सारा वानर कुल हरषाया
भूप केसरी कटे दान
जय बजरंगी जय हनुमान।।
खुश थे राजा खुश थी रानी
सुनो रे भक्तो आगे की कहानी
सुनलो भक्तो लगा के ध्यान
जय बजरंगी जय हनुमान।।

मिलते-जुलते भजन...