नारायण मेरे घर आओ
हे श्री हरि मेरे नारायण , तेरी कृपा की छाया हो,
मेरे घर के हर कोने में, बस तेरा हीं साया हो।
मेरे नारायण घर आओ, सुख शांति का दीप जलाओ,
सूने मन के इस आँगन में, अपने प्रेम के फूल खिलाओ,
हे नारायण घर आओ, मेरे नारायण घर आओ।
पीताम्बर की शोभा लेकर, मेरे घर भी आ जाना,
अपने चरणों की धूल से प्रभु, भाग्य मेरा चमकाना,
मेरे नारायण घर आओ-०२
कृपया इसे भी देखें: छोड़ के चिंता दुनिया की तू बस हरी का नाम ले
ना धन मांगू ना बैभव मांगू, बस घर में प्रेम बना रहे,
तेरी कृपा की छाया प्रभु, हर पल साथ बनी रहे,
मेरे नारायण घर आओ-०२
लक्ष्मी संग मेरे घर आओ, सुख समृद्धि बरसाना,
तेरे आने से महके जीवन, खुशियों का दीप जलाना,
मेरे नारायण घर आओ।
जब जब मन ये हार सा जाए, तू सहारा बन जाना,
तेरे नाम की छाया में प्रभु, मेरा जीवन महकाना,
मेरे नारायण घर आओ,
जय श्री हरि-०२
जय नारायण-०२
गूंजे तेरा जयकारा, जयकारा,
तेरी कृपा से महके प्रभु मेरा छोटा सा संसार।
