नजरिया हो तो ऐसी हो
ओ हाथ में बंसी मोर मुकुट सिर मुख में बीड़ा लाल,
राधा को ये किशन कन्हैया, गोपिन को गोपाल।
जो किस्मत को बदल डाले, नजरिया हो तो ऐसी हो,
जो किस्मत,
जो किस्मत को बदल डाले, नजरिया हो तो ऐसी हो-०२
पड़ी जो श्याम कांधे पे, कांवरिया हो तो ऐसी हो,
जो किस्मत को बदल डाले।
जो श्याम लखि है कौन सखी,
ना लखे ओट घूँघट की,
मटकी मटकी ले जाए सखी भर के माखन की मटकी,
जो श्याम लखि है कौन सखी,
ना लखे ओट घूँघट की,
मटकी मटकी ले जाए सखी भर के माखन की मटकी,
भरी जो प्रेम के रस में गगरिया हो तो ऐसी हो-०२
पड़ी जो श्याम कांधे पे, कांवरिया हो तो ऐसी हो,
जो किस्मत को बदल डाले।
और इस भजन का भी आनंद लें: हे गोपाल गिरधर कान्हा
ब्रज नार कहे मन हार कहे मन लग्यो नन्द नंदन में,
आयो उद्धव हे गयो सूधो बंध गयो प्रेम बंधन में,
ब्रज नार कहे मन हार कहे मन लग्यो नन्द नंदन में,
आयो उद्धव हे गयो सूधो बंध गयो प्रेम बंधन में,
बसे जहाँ प्रेम दीवाने नजरिया हो तो ऐसी हो-०२
पड़ी जो श्याम कांधे पे, कांवरिया हो तो ऐसी हो,
जो किस्मत को बदल डाले।
बिन सम्मोहन कैसे मोहन घर उनके मन मोहन हो,
दिल खोल बिकूं बिन मोल बिकूं लेने वाला मोहन हो,
बिन सम्मोहन कैसे मोहन जो उनके मन मोहन हो,
बिन मोल बिकूं दिल खोल बिकूं लेने वाला मोहन हो,
मिले जहाँ प्रेम के मोती, बजरिया हो तो ऐसी हो-०२
पड़ी जो श्याम कांधे पे, कांवरिया हो तो ऐसी हो,
जो किस्मत को बदल डाले, नजरिया हो तो ऐसी हो-०3
पड़ी जो श्याम कांधे पे, कांवरिया हो तो ऐसी हो,
जो किस्मत को बदल डाले।