ना दाम लगे ना कौड़ी माँ के नाम को ध्याले

  • Na Daam Lage Na Kodi Maa Ke Naam Ko Dhyale

ना दाम लगे ना कौड़ी माँ के नाम को ध्याले
तेरी ख़ाली झोली भर देगी तू माँ को मना ले
तेरा दाम लगे ना कौड़ी माँ के नाम को ध्याले
तेरी ख़ाली झोली भर देगी तू माँ को मना ले

दुख जीवन के माँ सारे पल भर में दूर भगाए
जन्मों जन्मों से सोती किस्मत के भाग्य जगाए
माँ नाम का जीवन में गुणगान तू गा ले
तेरी ख़ाली झोली भर देगी तू माँ को मना ले

कलयुग में नाम ही माँ का सारी दुनिया को है तारे
तेरा नाम जो ध्याले दो पल तेरे बन जाते वो प्यारे
पापी मन में मइया की तू मूरत को बसा ले
तेरी ख़ाली झोली भर देगी तू माँ को मना ले

जब तेरा न हो सहारा ना फिर तू मारा मारा
मइया का नाम ही देगा तुझे तूफ़ानों में किनारा
तेरा तन मन ये तू मइया रानी के रंग में रंगा ले
तेरी ख़ाली झोली भर देगी तू माँ को मना ले

मइया का नाम ही ऐसा हर पल है साथ निभाए
तेरे नाम की जिसको लगन हो उसे दुख न कोई सताए
तू चरणों में मइया के थोड़ा ध्यान लगा ले
तेरी ख़ाली झोली भर देगी तू माँ को मना ले

ना दाम लगे ना कौड़ी…

मिलते-जुलते भजन...