मुश्किल करे आसान जो वो नाम तो हनुमान है

  • Mushkil Kare Aasan Jo Wo Nam Hanuman Hai

मुश्किल करे आसान जो वो नाम तो हनुमान है,
ये बल के अतुलित धाम हैं महादेव के अवतार हैं।।

सियाराम के कारज सँवारे लखन जी के प्राण उबारे,
राम जो सबके सहारे तुम बने उनके सहारे,
दुःख सिंधु से करे पार जो वो नाम तो हनुमान है,
मुश्किल करे आसान जो वो नाम तो हनुमान है।।

जिस मुख में इनका नाम है चिंता की फिर क्या बात है,
भटके नहीं जग में कभी जो हाथ इनके हाथ है,
कर दे असंभव को भी संभव मंत्र वो हनुमान है,
मुश्किल करे आसान जो वो नाम तो हनुमान है।।

मिलते-जुलते भजन...