मुझे मैया ने बहुत कुछ दिया है तेरा शुकरियाँ माँ
मुझे मैया ने बहुत कुछ दिया है,
तेरा शुकरियाँ माँ बड़ा शुकरियाँ है।।
मुझे है सहारा तेरी बंदगी का,
यही है गुजारा मेरी जिंदगी का,
उसे क्या कमी जो तेरा हो गया है,
तेरा शुक्रिया माँ बड़ा शुकरियाँ है।।
मिला मुझको सब कुछ बदौलत तुम्हारी,
मेरा कुछ नहीं सब दौलत तुम्हारी,
ये बंदा तो तेरे दर से जिया है,
मुझे मैया ने बहुत कुछ दिया है।।
तेरा शुकरियाँ तूने दर पे भुलाया,
सोया नसीबा ये तुमने जगाया,
जमाने का हर सुख मुझको मिला है
तेरा शुक्रिया माँ बड़ा शुकरियाँ है।।
किया कुछ नहीं अब तो शर्मसार हु मैं,
तेरी रेहमतो का कर्ज दार हु मैं,
दिया कुछ नहीं बस लिया ही लिया है,
तेरा शुक्रिया माँ बड़ा शुकरियाँ है।।
