मुझे मेरे राम से मिला दो
राम…
मेरे सोये भाग्य जगा दो, मुझे राम का पता बता दो,
मुझे मेरे राम से मिला दो-०२
मेरे मन की प्यास बुझा दो, मुझे राम का घर दिखा दो,
मुझे मेरे राम से मिला दो-०२
राम राम जय श्री राम, राम राम जय सिया राम,
मेरे राम , मेरे राम भक्तों के प्यारे राम।
जाके मेरे राम से कह दो, भक्त को अपने दर्शन दे दो,
उनसे मिनले की आस को लेकर, भक्त ये उनका भटक रहा,
मैं कबतक ऐसे भटकूं, मुझको राह दिखा दिखाओ प्रभु,
राम आकर अपने भक्त को गले से लगा लो,
मुझे मेरे राम से मिला दो-०२
राम राम जय श्री राम, राम राम जय सिया राम।
इसे भी देखें: ये चमक ये दमक सब कुछ सरकार तुम्हई से है
क्या मैं तुमसे मांगू प्रभु, तुम तो अंतर्यामी हो,
भक्त को अपना बना लो, तुम तो जग के स्वामी हो,
लगता है तुम रूठे हो, मैं कैसे तुम्हें मनाऊं प्रभु,
अगर मैं राह से भटका हूँ, तो कैसे राह पे आऊं प्रभु,
मेरे मन की खली झोली में, अपने प्रेम का फूल खिला दो,
मुझे मेरे राम से मिला दो-०२
राम राम जय श्री राम, राम राम जय सिया राम।
दर पे आये भक्त की सुनलो आज पुकार राम,
मैं दिल से तेरा नाम पुकारूँ, मुझपे कृपा बरसाओ प्रभु,
जीवन में इतना अँधियारा, मेरे सोये भाग्य जगाओ प्रभु,
तेरे दर के सिवा कहाँ मैं जाऊं, मेरा सबकुछ तेरे पास है,
तेरे दर्शन हो जाएँ प्रभु, जीवन की बस ये आस है।
जितना तुमसे माँगा था, तुमने उससे ज्यादा दिया,
भक्त को इतना प्रेम देकर, तुमने पूरा वादा किया,
मुझको मेरे राम मिल गए-०२
मेरे सोये भाग्य खिल गए, मुझे मेरे राम मिल गए,
मेरे राम मिल गए-०३


