मुझे दास बना लो
इतनी कृपा करना, प्रभु हमपे नजर रखना-०२
तेरा नाम जपूं दिन रात प्रभु, बस दिल में मेरे रहना,
इतनी दया करना, प्रभु हमपे नजर रखना।
रहे कृपा बस इतनी, ध्यान करूं हरदम,
एक पल भी न तुझसे, भटके मेरा मन,
रहे कृपा बस इतनी, ध्यान करूं हरदम,
एक पल भी न तुझसे, भटके मेरा मन,
मेरा कष्ट हरो दुख दूर करो, मुझे चरणों में रखना,
इतनी कृपा करना, प्रभु हमपे नजर रखना,
इतनी दया करना, प्रभु हमपे नजर रखना।
और इस भजन को भी देखें: मेरे भगवन दया कीजिये
आस रहे बस तुझसे, चाह नहीं कोई,
तू हीं है इक मेरा, दूजा ना कोई,
आस रहे बस तुझसे, चाह नहीं कोई,
तू हीं है इक मेरा, दूजा ना कोई,
मेरे प्यारे प्रभु रखवाले प्रभु, आशीष दिया करना,
इतनी कृपा करना, प्रभु हमपे नजर रखना,
इतनी दया करना, प्रभु हमपे नजर रखना।
यही अर्ज बस तुमसे, मन में हीं रहना,
नाम जपूं जब तेरा, पास हीं रहना,
यही अर्ज बस तुमसे, मन में हीं रहना,
नाम जपूं जब तेरा, पास हीं रहना,
तेरा दास बनूं तेरे चरण पड़ूँ, मुझे दूर नहीं करना,
इतनी कृपा करना, प्रभु हमपे नजर रखना,
इतनी दया करना, प्रभु हमपे नजर रखना।

