मोरे गणपति गणेश करो कृपा

  • More Ganpati Ganesh Karo Kripa

मोरे गणपति गणेश करो कृपा
मोरे राजा महाराजा करो कृपा

कृपा करो गणराज गजानन
मां गौराके लाल गजानन
कृपा मोरे गणपति गणेश करो किरपा

मां गौरा के लाल हो प्यारे
शंकर जी की आंखों के तारे
सबसे पहले तुम को मनाए
तुम जो मानो तो गजब हुई जाए

करो कृपा मोरे गणपति गणेश करो किरपा
मोरे राजा महाराजा करो कृपा

लाल सिंदूर चढ़े गजमुख को मूषक की है सवारी
तेरे दर्शन करने बाबा यह दुनिया सब आई
सब लाए फूलों की माला

मै आया हूं खाली अरे बाबा मेरे
कृपा मोरे गणपति गणेश करो कृपा
मोरे राजा महाराजा करो किरपा

मैं नहीं जानू पूजा तेरी
सुन लेना ओ बाबा मेरी
बार ही बार करूं मैं विनती
सुन लेना एक बार ओ बाबा मेरी
कृपा मोरे गणपति गणेश करो कृपा
मोरे राजा महाराजा करो किरपा

मोह पे कृपा करो मोह पे कृपा गजानन कृपा
मोरे गणपति गणेश करो कृपा
मोरे राजा महाराजा करो किरपा

मिलते-जुलते भजन...