मोरछड़ी कब लहरायेगी
सबकी सुनली तुमने बाबा, मेरी बारी कब आएगी,
हारे के सहारे, तेरी मोरछड़ी कब लहरायेगी,
लखदातार कहते हैं सब, लाखों को तुम देते हो,
हारे बैठे इस सेवक की, बिगड़ी कब बनाओगे,
सांवरे, मेरा सहारा कब बनोगे,
सांवरे मेरा किनारा कब बनोगे,
बाबा मोरछड़ी कब लहरायेगी।
दर दर भटका ठोकर खाई, अपनों से भी चोटें पाई,
थक कर तेरे दर पे आया, दिल में बस एक आस जगाई,
जैसे सबका साथ निभाया, मेरा हाथ भी थाम लो,
इस हारे हुए सेवक पर, अपनी कृपा बरसा दो,
सांवरे, नैया पार कब लगाओगे,
सबकी सुनली तुमने बाबा, मेरी बारी कब आएगी,
हारे के सहारे, तेरी मोरछड़ी कब लहरायेगी,
लखदातार कहते हैं सब, लाखों को तुम देते हो,
हारे बैठे इस सेवक की, बिगड़ी कब बनाओगे,
सांवरे, मेरा सहारा कब बनोगे,
सांवरे, मेरा किनारा कब बनोगे,
बाबा, मोरछड़ी कब लहरायेगी।
खाटूश्याम की लोकप्रिय भजन: मेरा खाटू वाला सेठ
भूल गया था मैं तुमको, पर तुम तो मुझे ना भूले थे,
कांटो भरे इस रस्ते पर, तुमने फूल बिछाये थे,
एक नजर फिर कर दो बाबा, बिगड़ी मेरी बन जाए,
तेरे चरणों की धूल मिले तो, ये जीवन संवर जाए,
सांवर, दया कब बरसाओगे,
सबकी सुनली तुमने बाबा, मेरी बारी कब आएगी,
हारे के सहारे, तेरी मोरछड़ी कब लहरायेगी,
लखदातार कहते हैं सब, लाखों को तुम देते हो,
हारे बैठे इस सेवक की, बिगड़ी कब बनाओगे,
सांवरे, मेरा सहारा कब बनोगे,
सांवरे, मेरा किनारा कब बनोगे,
बाबा, तेरी मोरछड़ी कब लहरायेगी,
हारे के सहारे लखदातार, बस तेरा इंतजार है,
मेरा सहारा कब बनोगे, सांवरे,
मेरा किनारा कब बनोगे,
बाबा, मोरछड़ी कब लहरायेगी।