मेरी मइया ने कैसी सौगात दे दी जागरण के लिये सारी रात दे दी

  • meri maiyan ne kaisi sogaat de di jagran ke liye sari raat de di

मेरी मइया ने कैसी सौगात दे दी,
जागरण के लिये सारी रात दे दी
कर लो जागरण मइया का –॥

रात का जो भी जागरण कराये,
भगवती माता घर उसके आये –॥
ओ लेके बजरंगी संग,
भैरों मस्त मलंग,
ओ माँ ने भक्तों को दर्शन की रात दे दी
जागरण के लिये सारी रात दे दी
कर लो जागरण मइया का – ॥

दुख हरणी ये दीन दयाला,
ये माँ काली ये मां ज्वाला,
मारे शुम्भ निशुम्भ,
मधु-कैदम-कुटुम्ब
ओ माँ ने कैसे-कैसे दुष्टों को मात दे दी
जागरण के लिये सारी रात दे दी

मिलते-जुलते भजन...