मेरी मैया झंडे वाली ने कमाल कर दिया
मेरी मैया झंडे वाली ने कमाल कर दिया,
इक बांज की गोदी में माँ ने लाल भर दिया।।
कहते थे दुनिया वाले है बांज ये तो नारी,
लोगो के ताने सुनती दुखिया ये गम की मारी,
मियां ने उस पे ऐसा उपकार कर दिया,
इक बांज की गोदी में माँ ने लाल भर दिया।।
नवरातो में व्रत माँ के नाम का किया था,
भूखी प्यासी रहके माँ को याद फिर किया था,
सुनली मैया ने उसकी ऐसा प्यार भर दिया,
इक बांज की गोदी में माँ ने लाल भर दिया।।
जिस घर में जगती है मैया के नाम की ज्योति,
खुशियों के आठों पहर वह वरस ते है मोती,
दादी ने चहल वेडा सबका पार कर दिया,
इक बांज की गोदी में माँ ने लाल भर दिया।।