मेरी आँखों में साईं का दरबार है

  • meri ankhon me sai ka darbar hai

मेरी आँखों में साईं का दरबार है
उनकी रेहमत को मेरा नमस्कार है

भेद कोई नहीं राम रेहमान में
मत करो फ़र्क इन्सान इन्सान में
सीख बाबा की ये जग पे उपकार है
उनकी रेहमत को मेरा नमस्कार है

जिसने जो माँगा साईं के दर से मिला
सुख जहाँ का वहाँ के सफर से मिला
यूँ नहीं शिर्डीमय सारा संसार है
उनकी रेहमत को मेरा नमस्कार है

साईं बाबा की जो भी शरण में गया
जिसका सिर दिल से उनके चरण में गया
हो गया समझो ‘हरि’ उसका उद्धार है
उनकी रेहमत को मेरा नमस्कार है

मिलते-जुलते भजन...