मेरे विश्वास को थोड़ा सा सहारा दे दो

  • mere vishvas ko thoda sa sahara de do

मेरे विश्वास को थोड़ा सा सहारा दे दो ।
बस एक बार सही अपना नजारा दे दो ॥

तुम न आये तो मेरे सपने बिखर जाएंगे ।
छोड़ तुमको हम अब और किधर जाएंगे ।
डूबती जाए है कश्ती को किनारा दे दो ॥

अपने दीवानों को जी भर के तुमने प्यार किया।
दोष जन्मों के रहे फिर भी ऐतबार किया।
हो खता माफ अपने दर पे गुजारा दे दो ॥

तेरी रहमत के बड़े चर्चे सुने हैं हमनें ।
गमजदा लोगों को सीने से लगाया तुमने।
उम्रभर साथ रहूँ ऐसा इशारा दे दो ॥

मिलते-जुलते भजन...