|

मेरे तुम हीं हो रखवाले शिव शंकर डमरू वाले

  • Mere Tum Hin Ho Rakhwale Shiv Shankar Damru Wale

मेरे तुम हीं हो रखवाले, शिव शंकर डमरू वाले-०२
शिव शंकर डमरू वाले-०२
मेरे तुम हीं हो रखवाले, शिव शंकर डमरू वाले-०२

मैंने भोले तेरा नाम लिया-०२
मैंने एक सहारा तेरा लिया-०२
मैंने पूजे तेरे शिवाले, शिव शंकर डमरू वाले-०२
मेरे तुम हीं हो रखवाले, शिव शंकर डमरू वाले-०२

और इस भजन को भी देखें : सोने का महल बनबाये दो हमार भोला

मेरी डोल रही डगमग नैया-०२
कर दो भोले अपनी छइयां-०२
कौन तुम बिन मुझे संभाले, शिव शंकर डमरू वाले-०२
मेरे तुम हीं हो रखवाले, शिव शंकर डमरू वाले-०२

हरिद्वार से कांवड़ लाऊंगी-०२
नंगे पाँव मैं चलकर आउंगी-०२
चाहे पड़ जाए पैर में छाले, शिव शंकर डमरू वाले-०२
मेरे तुम हीं हो रखवाले, शिव शंकर डमरू वाले-०२

मैं जग में बहुत हीं भटक चुकी-०२
दर दर पे माथा पटक चुकी-०२
अब तू हीं मुझे अपना ले, शिव शंकर डमरू वाले-०२
मेरे तुम हीं हो रखवाले, शिव शंकर डमरू वाले-०२

मिलते-जुलते भजन...