मेरे प्यारे भैया आजा मैं तेरी नजर उतार लूँ
मेरे प्यारे भैया आजा, मैं तेरी नजर उतार लूँ-०४
भाई दूज का तिलक लगाकर, दुआ प्रेम से मांग लूँ,
मेरे प्यारे भैया आजा, मैं तेरी नजर उतार लूँ-०३
थाल सजाया बड़े प्रेम से, श्रद्धा की रखी रोली-०२
श्री फल रख मर्यादा वाला, संस्कार की मौली-०२
थाल सजाया बड़े प्रेम से, श्रद्धा की रखी रोली,
श्री फल रख मर्यादा वाला, संस्कार की मौली,
तुझको अपने सुख सब दे दूँ, तेरी बलाय मांग लूँ ,
मेरे प्यारे भैया आजा, मैं तेरी नजर उतार लूँ-०४
रिश्ता अपना बना रहे, मैं मन से यही चाहूँ-०२
भाई बहन की प्रीत का रिश्ता, जीवन भर मैं निभाऊं-०२
रिश्ता अपना बना रहे, मैं मन से यही चाहूँ,
भाई बहन की प्रीत का रिश्ता, जीवन भर मैं निभाऊं,
तू भी अपना वचन निभाए, मैं भी मन में ठान लूँ,
मेरे प्यारे भैया आजा, मैं तेरी नजर उतार लूँ-०३
और इस भजन को भी देखें: भैया दूज का त्यौहार मेरे भैया भूल ना जाना
भाई दूज की बेला आती, सबको ये सिखलाती-०२
पावन रिश्ता भाई बहन का, ऐसा भाव जताती-०२
भाई दूज की बेला आती, सबको ये सिखलाती,
पावन रिश्ता भाई बहन का, ऐसा भाव जताती,
तू भी ऐसे भाव को जाने, मैं भी ये पहचान लूँ,
मेरे प्यारे भैया आजा, मैं तेरी नजर उतार लूँ-०३
भाई दूज का तिलक लगाकर, दुआ प्रेम से मांग लूँ,
मेरे प्यारे भैया आजा, मैं तेरी नजर उतार लूँ-०३



