मेरे पिया की उमरिया बनाये रखना
मेरे पिया की उमरिया बनाये रखना, मैया हमको सुहागन बनाये रखना-०२
ना चाहिए मुझे माथे का टीका, ना चाहिए मुझे नाक की नथुनी,
मेरी मांग का सिन्दूर बनाये रखना, मैया हमको सुहागन बनाये रखना।
ना चाहिए मुझे कानों के झुमके, ना चाहिए मुझे गले का हरवा,
मेरे हाथों में चूड़ी खनकाये रखना, मैया हमको सुहागन बनाये रखना,
मेरे पिया की उमरिया बनाये रखना, मैया हमको सुहागन बनाये रखना।
ना चाहिए मुझे सोने के गहने, ना चाहिए मुझे हीरे-मोती,
मेरे माथे की बिंदिया सजाये रखना, मैया हमको सुहागन बनाये रखना,
ना चाहिए मुझे बंगला महलिया, ना चाहिए मुझे धन और दौलत,
मेरे घर में खुशियां बसाये रखना, मैया हमको सुहागन बनाये रखना।
ना चाहिए मुझे दुनिया की शोहरत, ना चाहिए मुझे मुझे ऊँची हैसियत,
मेरे पिया का प्यार बनाये रखना, मैया हमको सुहागन बनाये रखना,
ना चाहिए मुझे रेशम की साड़ी, ना चाहिए ना चाहिए मुझे महँगी चुनरिया,
मेरे सुहाग की लाज बचाये रखना, मैया हमको सुहागन बनाये रखना,
सदा रहे मेरे माथे पे बिंदिया, सदा रहे मेरे मांग में सिन्दूर,
मेरे पिया का साथ बनाये रखना, मैया हमको सुहागन बनाये रखना,
मेरे पिया की लम्बी हो उमरिया, रहे सलामत उनकी ये दुनिया,
जीवन भर उनका साथ दिलाये रखना।
मेरे पिया की उमरिया बनाये रखना, मैया हमको सुहागन बनाये रखना-०२
ना चाहिए मुझे माथे का टीका, ना चाहिए मुझे नाक की नथुनी,
मेरी मांग का सिन्दूर बनाये रखना, मैया हमको सुहागन बनाये रखना।
और इसे भी देखें : घर में पधारो दुर्गे माता
ना चाहिए मुझे कानों के झुमके, ना चाहिए मुझे गले का हरवा,
मेरे हाथों में चूड़ी खनकाये रखना, मैया हमको सुहागन बनाये रखना,
मेरे पिया की उमरिया बनाये रखना, मैया हमको सुहागन बनाये रखना।