मेरे ह्रदय में हीं बसे रहना I माँ शेरों वाली जगदम्बे
मेरे ह्रदय में हीं बसे रहना, माँ शेरों वाली जगदम्बे,
विनती हमारी भी अब करो मंजूर माँ, चरणों से हमको कभी करना ना दूर माँ,
दुःख के अँधेरे में बन दीपक रहना, ओ शेरों वाली जगदम्बे,
मेरे ह्रदय में हीं बसे रहना माँ शेरों वाली जगदम्बे,
मुझे जान के अपना बालक सब भूल तू , मेरी भुला देना,
शेरों वाली जगदम्बे, आँचल में मुझे छिपा लेना,
तेरी ममता का साया सदा मुझ पर रहना, ओ शेरों वाली जगदम्बे,
मेरे ह्रदय में हीं बसे रहना, माँ शेरों वाली जगदम्बे।
और इस भजन से भी आनंदित हो: बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरोंवाली मैया
तुम हो शिव जी की शक्ति, मैया शेरों वाली,
तुम हो दुर्गा अम्बे मैया, तुम हो काली,
बन के अमृत की धार सदा बहना, ओ शेरों वाली जगदम्बे,
मेरे ह्रदय में हीं बसे रहना, माँ शेरों वाली जगदम्बे,
तेरे बालक को तभी माँ सब्र आये, जहाँ देखूं माँ तू हीं तू नजर आये,
मुझे इसके सिवा कुछ ना कहना ओ, ओ शेरों वाली जगदम्बे,
मेरे ह्रदय में हीं बसे रहना, माँ शेरों वाली जगदम्बे,
तेरे चरणों में माँ मेरा संसार रहे,
तेरे नाम से हीं जीवन में उजियार रहे,
भक्ति की ज्योति दिल में जलती रहना, ओ शेरों वाली जगदम्बे,
मेरे ह्रदय में हीं बसे रहना, माँ शेरों वाली जगदम्बे,
जब भी संकट की घडी सामने आये,
मेरा हाथ पकड़ कर माँ राह दिखाए,
मुझको भी तेरे गुण गाते रहना, ओ शेरों वाली जगदम्बे,
मेरे ह्रदय में हीं बसे रहना, माँ शेरों वाली जगदम्बे,
तेरे दरबार में जो भी सर झुकाये,
खाली झोली कोई वापस ना जाये,
मेरे मन में भरोसा सदा रखना, ओ शेरों वाली जगदम्बे,
मेरे ह्रदय में हीं बसे रहना, माँ शेरों वाली जगदम्बे।
आखिरी अरदास यही मेरी माँ, जन्म जन्म रहे तेरी हीं छाया माँ,
तेरे चरणों में हीं जीवन बितना ओ, ओ शेरों वाली जगदम्बे,
मेरे ह्रदय में हीं बसे रहना, माँ शेरों वाली जगदम्बे।